भारतीय महिला हॉकी की 'लीजेंड' बनीं सविता पुनिया, सबसे ज्यादा मैच खेलने का बना दिया रिकॉर्ड

Savita Punia: सविता पूनिया ने भारत की पूर्व स्ट्राइकर वंदना कटारिया के 320 सीनियर इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने एशियन गेम्स में पूल बी में इंडोनेशिया के खिलाफ मैच के दौरान 321वां मैच खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Savita Punia: भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया ने इतिहास रच दिया है। वह भारतीय महिला हॉकी के इतिहास में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने यह खास मुकाम जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में हासिल किया। हॉकी इंडिया ने इस महान उपलब्धि पर सविता की जमकर सराहना की। हॉकी इंडिया ने कहा कि यह सविता के करीब दो दशकों के अनुशासन, मेहनत और बेहतरीन नेतृत्व का नतीजा है। इस शानदार योगदान को सम्मान देने के लिए हॉकी इंडिया ने उन्हें 10 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा भी की है।

savita puniya (1)

सविता पूनिया (फोटो साभार- Hockey India)

वंदना कटारिया को छोड़ा पीछे

सविता ने भारत की पूर्व स्ट्राइकर वंदना कटारिया के 320 सीनियर इंटरनेशनल मैच खेलने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने एशियन गेम्स में पूल बी में इंडोनेशिया के खिलाफ मैच के दौरान 321वां मैच खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। हॉकी इंडिया ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "321 कैप। एक असाधारण सफर। द वॉल आज सबसे ऊंची खड़ी है।" ओपन प्ले में शॉट रोकने की काबिलियत और पेनल्टी शूटआउट में बिना घबराए खेलने के कारण 36 साल की सविता को हॉकी की दुनिया में 'द वॉल ऑफ इंडिया' कहा जाता है। उन्होंने 2009 में अपना सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

End of Feed