Australian Open 2025: सात्विक-चिराग की जोड़ी का जीत के साथ आगाज, दूसरे दौर में पहुंचे

Australian Open 2025: भारतीय स्टार जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत जीत के साथ की। पहले दौर के मैच में उन्होंने चीनी ताइपे के चांग को-ची और पो ली-वेई को हराया। यह मुकाबला 48 मिनट तक चला।

Australian Open 2025: भारत के स्टार शटलर सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मंगलवार को चीनी ताइपे के चांग को-ची और पो ली-वेई पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के मेंस डबल्स के दूसरे दौर में जगह बना ली है। विश्व की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने को-ची और पो ली-वेई के खिलाफ 48 मिनट तक चले पहले दौर के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-23, 21-16 से जीत हासिल की।

australian Open

ऑस्ट्रेलियन ओपन (साभार-X)

दूसरी ओर विमेंस डबल्स में हालांकि त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को अपने पहले मैच में इंडोनेशिया की एफ कुसुमा और एम पुष्पितसारी की जोड़ी से 10-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। सात्विक और चिराग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी शुरुआती गेम में एक समय 2-6 से पीछे चल रही थी। इसके बाद भी कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन चीनी ताइपे की जोड़ी ने 16-14 तक मामूली बढ़त बनाए रखी। भारतीयों ने पलटवार करते हुए 19-17 की बढ़त बना ली, लेकिन इसके बाद मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया।

End of Feed