China Masters 2026: तीसरी बार फाइनल में पहुंची चिराग और सात्विक की जोड़ी

China Masters 2026: सात्विक और चिराग की जोड़ी फाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी इस सत्र के अपने दूसरे खिताब से अब सिर्फ एक जीत दूर है।

China Masters 2026: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने शनिवार को शानदार रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी कियोंग को तीन गेम में हराकर तीसरी दफा चीन मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी इस सत्र के अपने दूसरे खिताब से अब सिर्फ एक जीत दूर है। सात्विक-चिराग की दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी ने दूसरे गेम में लड़खड़ाने के बाद जोरदार वापसी की और 29वीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी को एक घंटे पांच मिनट में 21-15, 18-21, 21-11 से हराया। भारतीय जोड़ी 2023 और 2025 के चरण में उपविजेता रही थी।

Chirag And Satwik

चिराग शेट्टी और सात्विक साईंराज (साभार-X)

एशियाई खेलों की चैंपियन भारतीय जोड़ी अब फाइनल में मलेशिया के टी काई वुन और याप रॉय किंग तथा चीन के हे जी तिंग और रेन शियांग यू के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता जोड़ी से भिड़ेगी। मैच से पहले सात्विक और चिराग का नूर और टैन के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 2-0 था। भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई खिलाड़ियों को 2024 थाईलैंड ओपन और 2025 मलेशियन ओपन में हराया था। सैंतीस वर्षीय टैन अनुभवी युगल खिलाड़ी हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक में गो वी शेम के साथ रजत पदक जीता था।

End of Feed