दुबई में हार के साथ हुआ सानिया मिर्जा के स्वर्णिम टेनिस करियर का अंत

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2023, 10:03 PM IST

Sania Mirza ends her tennis career with loss: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के करियर का अंत हो गया है। दुबई में डब्ल्यूटीए दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पहले दौर में अपनी अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज के साथ सीधे सेटों में हारकर अपने स्वर्णिम करियर का अंत किया। इससे पहले सानिया ने ग्रैंड स्लैम करियर को अलविदा कहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • सानिया मिर्जा का करियर समाप्त
  • दुबई में हार के साथ हुआ करियर का अंत
  • अंतिम मैच में मेडिसन कीज के साथ खेलते हुए हारीं

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को यहां डब्ल्यूटीए दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पहले दौर में अपनी अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज के साथ सीधे सेटों में हारकर अपने चमकदार करियर का अंत किया। सानिया और कीज की जोड़ी रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा से ठीक एक घंटे तक चले मैच में 4-6, 0-6 से हार गईं।

sania mirza career ends with a loss

सानिया मिर्जा का करियर हार के साथ समाप्त (WTA)

वेरोनिका एकल में 11वें और युगल रैंकिंग में पांचवें नंबर पर हैं जबकि ल्यूडमिला युगल में 13वें स्थान पर हैं। छत्तीस वर्षीय सानिया 2003 में पेशेवर बनी थी। उन्होंने अपने करियर में छह ग्रैंडस्लैम खिताब जीते जिनमें तीन महिला युगल और इतने ही मिश्रित युगल के खिताब शामिल है। महिला युगल में उन्होंने अपने तीनों ग्रैंडस्लैम खिताब मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर जीते।

End of Feed