Denmark Open: साइना पहले दौर में बाहर, लक्ष्य सेन और एच एस प्रणय प्री क्वार्टफाइनल में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 10:52 PM IST

Denmark Open 2022: भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल डेनमार्क ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं। वहीं दूसरी तरफ पुरुष सिंगल्स में लक्ष्य सेन और एच एस प्रणय ने शानदार खेल दिखाते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों ही खिलाड़ियों को सीधे गेम में जीत मिली।

विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन और एच एस प्रणय ने बुधवार को यहां सीधे गेम में जीत दर्ज कर डेनमार्क ओपन के पुरूष एकल के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि अनुभवी साइना नेहवाल महिला एकल के पहले दौर में हारकर बाहर हो गयीं।

lakshya_Sen

लक्ष्य सेन (Badminton Photo)

गैर वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी सेन ने 39 मिनट तक चले पहले दौर के मैच में इंडोनेशिया के छठे वरीय एंथोनी सिनिसुका जिनटिंग को 21-16 21-12 से पराजित किया जिससे अब सुपर 750 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टरफाइनल में उनका सामना हमवतन एच एस प्रणय से होगा। सेन की यह इस साल जिनटिंग पर यह तीसरी जीत थी, इससे पहले उन्होंने मार्च में जर्मन ओपन में और मई में थॉमस कप में उन्हें हराया था।

End of Feed