SAI ने समझी जापान में भारतीय खिलाड़ियों की दिक्कतें, जमीनी स्तर पर बढ़ाई गई सहायता

SAI Comes out in support of Indian Contingent At Asian Games: भारतीय खेल प्राधिकरण ने कहा कि उसने एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के लिए जमीनी स्तर पर सहायता बढ़ा दी है। निशानेबाजों के लिए परिवहन की व्यवस्था करने के साथ-साथ उन कोच और सहयोगी स्टाफ के लिए कमरों का इंतजाम किया गया है जिन्हें आयोजन समिति की ओर से आवास नहीं मिल सका था।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने मंगलवार को कहा कि उसने जापान में एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के लिए जमीनी स्तर पर सहायता बढ़ा दी है। इसके तहत निशानेबाजों के लिए परिवहन की व्यवस्था करने के साथ-साथ उन कोच और सहयोगी स्टाफ के लिए कमरों का इंतजाम किया गया है जिन्हें आयोजन समिति की ओर से आवास नहीं मिल सका था।

SAI Helps Indian athletes to resolve issues in Japan Asian Games

जापान में एशियन गेम्स के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आया साई (X)

साइ ने कहा कि अन्य उपायों के तहत चिकित्सा दलों के लिए कारों की भी व्यवस्था की गई है जिससे कि वे प्रतियोगिता स्थलों के बीच आसानी से आवाजाही कर सकें और खिलाड़ियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा सकें। साइ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए), साइ और जापान स्थित भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों वाली एक समर्पित स्वागत एवं सहायता टीम को हवाई अड्डे पर तैनात किया गया है जो पहुंचने वाले खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ का स्वागत कर रही है।"

End of Feed