SAFF चैंपियनशिप के लिए बांग्लादेश पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों को होटल रूम के लिए घंटों इंतजार कराया गया- रिपोर्ट

SAFF Championship Controversy: सैफ चैंपियनशिप के लिए बांग्लादेश पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम का स्वागत किसी बुरे सपने जैसा रहा, क्योंकि वहां पहुंचने के बाद खिलाड़ियों के रुकने के लिए घंटों तक कोई इंतजाम नहीं था।

SAFF चैंपियनशिप के लिए बांग्लादेश पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम का स्वागत किसी बुरे सपने जैसा रहा, क्योंकि वहां पहुंचने के बाद खिलाड़ियों के रुकने के लिए घंटों तक कोई इंतजाम नहीं था। टीम दोपहर 2:15 बजे बांग्लादेश की राजधानी पहुंची और गुलशन एवेन्यू के एक प्राइवेट होटल गई। लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनके लिए कमरे बुक ही नहीं किए गए हैं, जिससे पूरी टीम बड़ी मुसीबत में फंस गई।

saff championship indian footballers stranded without hotel rooms in bangladesh

बांग्लादेश में भारतीय फुटबॉल खिलाड़ियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा है (X/Indian Football)

'स्पोर्टस्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 5:00 बजे तक भी खिलाड़ियों को कमरे नहीं मिल पाए थे। टूर्नामेंट के पहले मैच में 5 नवंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होना है। 'स्पोर्टस्टार' को एक सूत्र ने बताया, "कुछ अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी।"

End of Feed