SAFF Championship 2023: कुवैत ने भारत को ड्रॉ पर रोका, सेमीफाइनल में होगा इस टीम से सामना

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2023, 11:52 PM IST

भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में कुवैत के खिताफ 1-1 की बराबरी पर रही। टीम इंडिया ग्रुप ए में दूसरे पायदान पर रही सेमीफाइनल में उसकी लेबनान से भिड़ंत होगी।

बेंगलुरू: कप्तान सुनील छेत्री के उम्दा प्रदर्शन के बावजूद भारत को सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के आखिरी ग्रुप मैच में मंगलवार को कुवैत ने 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। छेत्री ने पहले हाफ में इंजुरी टाइम में गोल करके भारत का खाता खोला लेकिन दूसरे हाफ में अतिरिक्त समय में अनवर अली के आत्मघाती गोल का खामियाजा भारत को भुगतना पड़ा। नौ मैचों में भारत ने यह पहला गोल गंवाया था।

Indian Football team

कुवैत के खिलाफ गोल का जश्न मनाती भारतीय फुटबॉल टीम( साभार @IndianFootball)

ग्रुप ए में टॉप पर रहा कुवैत

End of Feed