LIVE

India vs Kuwait SAFF Championship: पेनेल्टी शूटआउट में जीता भारत, 9वीं बार किया खिताब पर कब्जा

India vs Kuwait SAFF Championship: पेनेल्टी शूटआउट में जीता भारत, 9वीं बार किया खिताब पर कब्जा

India vs Kuwait SAFF Championship: पेनेल्टी शूटआउट में जीता भारत, 9वीं बार किया खिताब पर कब्जा

India vs Kuwait Final SAFF Championship 2023 : भारत ने कुवैत को पेनेल्टी शूटआउट में हराकर 9वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। भारत ने सडन डेथ पेनेल्टी शूट आउट में कुवैत को हराया। पेनेल्टी शूटआउट 4-4 की बराबरी पर खत्म होने के बाद मैच सडन डेथ में पहुंचा, जहां महेश गोल करने में कामयाब रहे और गुरप्रीत ने सेव कर भारत को जीत दिला दी।

India vs Kuwait Football Live Score: Watch Here

हेड टू हेड में कुवैत का पलड़ा भारी
इस जीत के बाद हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों टीमें 5 बार खेली है, जिसमें से 2 बार बाजी कुवैत के हाथ लगी है और दो बार भारत को जीत मिली है। एक मुकाबला ड्रॉ रहा है।

JUL 04, 2023 22:38 IST

9वीं बार भारत चैंपियन

JUL 04, 2023 22:37 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: 14 सीजन में 9 बार भारत चैंपियन

सैफ चैंपियनशिप का यह 14वां एडिशन था। यह इस चैंपियनशिप में भारत की 9वीं जीत थी। इससे पहले उसने 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में इस खिताब पर कब्जा किया था।
JUL 04, 2023 22:34 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: वंदे मातरम से गूंजा स्टेडियम

जीत के बाद बेंगलुरु का कांतिरवा स्टेडियम वंदे मातरम से गूंज रहा है। फैंस का यही जोश साल 2011 में वानखेड़े के मैदान पर था जब भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था।
JUL 04, 2023 22:31 IST

लगातार दूसरे मैच में पेनेल्टी शूटआउट में जीता भारत

JUL 04, 2023 22:24 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: भारत ने कुवैत को हराया

भारत ने कुवैत को सडन डेथ पेनेल्टी शूटआउट में हराकर 9वीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है।
JUL 04, 2023 22:12 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: पहला किक भारत की तरफ से

पेनेल्टी शूटआउट शुरू, पहला चांस भारत की तरफ से सुनील छेत्री लेंगे।
JUL 04, 2023 22:09 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: पेनेल्टी शूट आउट से होगा फैसला

एक्स्ट्रा टाइम में भी परिणाम नहीं निकल पाया और अब सैफ चैंपियनशिप 2023 का फैसला पेनेल्टी शूटआउट के जरिए होगा।
JUL 04, 2023 22:06 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: चूक गए चांग्ते

119वें मिनट में निखिल पुजारी ने चांग्ते को शानदार पास दिया, लेकिन वह इसे गोल पोस्ट में नहीं डाल पाए। लगता है सेमीफाइनल की तरह फाइनक का भी फैसला पेनेल्टी शूटआउट में ही होगा।
JUL 04, 2023 21:58 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: 114वें मिनट चांग्ते का प्रयास

आकाश मिश्रा ने बाईं ओर से चांग्ते को पास दिया लेकिन गेंद मारज़ौक के पास चली गई। भारत ने अपने विंगर्स को पलट दिया है, चांग्ते अब बायीं ओर और उदांता दायीं ओर खेल रहे हैं।
JUL 04, 2023 21:49 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: एक्स्ट्रा टाइम का पहला हाफ खत्म

एक्स्ट्रा टाइम का पहला हाफ खत्म, स्कोरलाइन अब भी 1-1 की बराबरी पर। आखिरी 15 मिनट का खेल बाकी है। उसमें अगर फैसला नहीं आया तो मैच पेनेल्टी शूट आउट में जाएगा।
JUL 04, 2023 21:43 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: एक्स्ट्रा टाइम का पहला हाफ समाप्ति की ओर

30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम का पहला हाफ खत्म होने पर है। स्कोरलाइन अब भी 1-1 की बराबरी पर चल रहा है।
JUL 04, 2023 21:34 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: एक्सट्रा मिनट का खेल जारी

90 मिनट बाद मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहने के बाद एक्सट्रा मिनट का खेल जारी है। अगर इसमें भी परिणाम नहीं आया था विजेता का फैसला पैनेल्टी शूट आउट में किया जाएगा।
JUL 04, 2023 21:28 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: 90 मिनट के बाद मुकाबला 1-1 की बराबरी पर

90 मिनट के खेल के बाद भी परिणाम नहीं निकल पाया है। मुकाबला 1-1 की बराबरी पर है और अब मैच एक्सट्रा टाइम में जा चुका है।
JUL 04, 2023 21:25 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: 89वें मिनट में कुवैत को मिला फ्री किक

89वें मिनट में कुवैत को फ्री किक मिला, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से अल रशिदी पर फाउल किया गया।
JUL 04, 2023 21:21 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: क्या एक्सट्रा टाइम में जाएगा मैच

दूसरे हाफ के खेल में कुछ मिनट का खेल बाकी है। क्या एक बार फिर मैच एक्सट्रा टाइम में जाएगा?
JUL 04, 2023 21:01 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: 64वें मिनट में चांग्ते का फाउल

64वें मिनट में भारत के चांग्ते ने अतिरिक्त प्रयास के चक्कर में फाउल किया, जिसके कारण कुवैत को फ्री किक दिया गया।
JUL 04, 2023 20:52 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score, IND 1-1 KUW: 61वें मिनट में चांग्ते ने बनाया मौका

खेल के 61वें मिनट में चांग्ते ने मौका बनाया था, लेकिन वह अपने शॉट को गोल पोस्ट में नहीं डाल पाए।
JUL 04, 2023 20:49 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: दूसरे हाफ में भारत ज्यादा आक्रामक

दूसरे हाफ में भारत ज्यादा आक्रामक तरीके से खेल रहा है, लेकिन कुवैत का डिफेंस भी शानदार है। 10 मिनट के भीतर भारत ने दो मौके बनाए हैं।
JUL 04, 2023 20:43 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: खेल के 50वें मिनट में भारत के पास मौका

खेल के 50वें मिनट में भारत के पास मौका था, लेकिन कमजोर पास के कारण इसे गोल में नहीं बदला जा सका और कुवैत के डिफेंडर ने इसे बड़ी आसानी से बचा लिया।
JUL 04, 2023 20:37 IST

SAFF Championship 2023 Final Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू

पहला हाफ बराबरी पर खत्म होने के बाद दूसरे हाफ का खेल जारी है। उम्मीद है भारत अपने बढ़त को या तो बढ़ाएगा या फिर अपना डिफेंस मजबूत करेगा।