Rohan Bopanna Number 1: 43 साल की उम्र में नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बने बोपन्ना, रचा इतिहास

Rohan Bopanna number 1 tennis player: भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचते ही इतिहास रच दिया है। वे सबसे उम्रदराज टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।

Rohan Bopanna number 1 tennis player: भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा दिया है। बोपन्ना और उनके साथी मैथ्यू एबडेन बुधवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन में मैक्सिमो गोंजालेज और एंड्रेस मोल्टेनी की अर्जेंटीना की जोड़ी के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे। ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वार्टर फाइनल जीत के साथ ही वे 43 साल की उम्र में दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं। इसका आधिकारिक ऐलान रैंकिंग जारी होने के बाद किया जाएगा। वे इसी के साथ इस पोजिशन पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर भी होंगे।

Rohan Bopanna

रोहन बोपन्ना (फोटो- Twitter)

यह उपलब्धि बोपन्ना के ग्रैंड स्लैम फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनने के एक साल से भी कम समय बाद आई है, जब वह और उनके साथी एबडेन यूएस ओपन 2023 का फाइनल हार गए थे। बता दें कि बोपन्ना ने 20 साल से भी पहले अपना डेब्यू किया था।

End of Feed