US Open 2024: बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी तीसरे राउंड में बाहर, 66 मिनट में मिली हार

US Open 2024, Rohan Bopanna and Matthew Ebden: साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में भारतीय जोड़ी को 66 मिनट में हार मिली।

US Open 2024, Rohan Bopanna and Matthew Ebden: रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन की तीसरे दौर में हार के साथ ही भारत की अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल में चुनौती समाप्त हो गई। बोपन्ना और एबडेन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी रविवार की रात को खेले गए मैच में मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी की अर्जेंटीना की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 66 मिनट में 1-6, 5-7 से हार गई।

Rohan Bopanna, Rohan Bopanna Records, Rohan Bopanna News, Rohan Bopanna Records, Rohan Bopanna Win Records, Rohan Bopanna and Matthew Ebden, Matthew Ebden, US Open 2024, US Open 2024 News, US Open 2024 Updates, Sports News in Hindi,

रोहन बोपन्ना और उनके ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन। (फोटो- India AllSports X)

बोपन्ना और एबडेन ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में पुरुष युगल का खिताब जीता था। 44 वर्षीय बोपन्ना पहले ही डेविस कप से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए कोर्ट पर उतरेंगे या नहीं। सुमित नागल शुरुआती दौर में हार के साथ पुरुष एकल से बाहर हो गए थे, जबकि युकी भांबरी और एन श्रीराम बालाजी इससे पहले टूर्नामेंट के विभिन्न चरणों में पुरुष युगल में हार गए थे।

End of Feed