Australian Open 2024: बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में, लगातार सेट में दर्ज की जीत

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 22, 2024, 02:48 PM IST

Australian Open 2024 Quarter final: भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार ऑस्ट्रेलियाई मैथ्यू एब्डेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में पूर्व नंबर-1 जोड़ी को लगातार सेट में मात दी।

Australian Open 2024 Quarter final (ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 क्वार्टर फाइनल): भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन ने सोमवार को नीदरलैंड के वेस्ली कूलहोफ और क्रोएशिया के निकोला मेकटिक की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने कूलहोफ और मेकटिक की दुनिया की पूर्व नंबर एक जोड़ी के खिलाफ 7-6 7-6 से जीत दर्ज की।

Rohan Bopanna, Rohan Bopanna and Matthew Ebden, Matthew Ebden, Bopanna and Ebden in Australian Open quarterfinals, Australian Open, Australian Open 2024, Australian Open Quarterfinals, Australian Open 2024  quarterfinals, Australian Open, Indian Tennis Player, Indian Tennis Players, Indian Tennis Player Rohan Bopanna, Tennis News, Tennis News in Hindi, Sports News in Hindi,

जीत के बाद खुशी मनाते हुए रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन। (फोटो- India AllSports Twitter)

बोपन्ना और एब्डेन की जोड़ी ने दोनों सेट में शुरुआत में ही सर्विस गंवाई लेकिन 14वीं वरीय जोड़ी के खिलाफ वापसी करते हुए जीत दर्ज की। बोपन्ना और एब्डेन क्वार्टर फाइनल में मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलटेनी की अर्जेन्टीना की छठी वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे। बोपन्ना की सर्विस ने शुरुआत में उन्हें निराश किया। पहले सेट के दूसरे गेम में उनकी सर्विस तोड़कर विरोधी जोड़ी ने 15 मिनट के भीतर 3-0 की बढ़त बना ली। हाल में डेविस कप से संन्यास लेने वाले बोपन्ना ने हालांकि कुछ शानदार बैकहैंड के साथ वापसी करते हुए अंक जुटाए।

End of Feed