Australian Open 2023: काफी पसीना बहाने के बाद पहले दौर का मैच जीते राफेल नडाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2023, 04:28 PM IST

Rafael Nadal, Australian Open 2023: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी और 22 बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन बन चुके राफेल नडाल ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन में काफी मशक्कत के बाद पहले दौर के मुकाबले में जीत दर्ज की। इसके अलावा, जेसिका पेगुला, कोको गॉ और डेनियेले कोलिंस भी अपने अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गई।

बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रफेल नडाल को आस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में जैक ड्रेपर के खिलाफ जीत दर्ज करने में काफी पसीना बहाना पड़ा जबकि अमेरिका की जेसिका पेगुला, कोको गॉ और डेनियेले कोलिंस भी अपने अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गई ।

rafael nadal win in australian open 2023 first round

राफेल नडाल (AP)

नडाल ने करीब साढे तीन घंटे तक चले मैच में ड्रेपर को 7-5, 2-6, 6-4, 6-1 से हराया । यह इस साल नडाल की पहली जीत थी। वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त पेगुला ने रोमानिया की जैकलीन क्रिस्टियन को 6 . 0, 6 . 1 से हराया जबकि सातवीं वरीयता प्राप्त गॉ ने कैटरीना सिनियाकोवा को 6-1, 6-4 से मात दी।

End of Feed