Carlsen vs Praggnanandhaa: मुकाबले से पहले ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानानंदा ये क्या बोल गए, बोले- चुनौती नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2024, 09:01 PM IST

Carlsen vs Praggnanandhaa: नॉर्वे में 27 मई से शतरंज टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनके ही देश में भिड़ेंगे तो उन पर कोई दबाव नहीं होगा। हालांकि, प्रज्ञानानंदा कई बार मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दे चुके हैं।

Carlsen vs Praggnanandhaa: कई बार मैग्नस कार्लसन को पराजित करने के बाद युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को लगता है कि जब वह 27 मई से यहां शुरू हो रहे नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में कई दफा के विश्व चैम्पियन से उनके ही देश में भिड़ेंगे तो उन पर कोई दबाव नहीं होगा। प्रज्ञानानंदा ने अंतिम बार 33 साल के कार्लसन को इस महीने के शुरु में वारसॉ में ग्रैंड शतरंज टूर के सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में मात दी थी। प्रज्ञानानंदा के साथ उनकी बहन आर वैशाली भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। वैशाली पहली बार नॉर्वे शतरंज महिला टूर्नामेंट में खेलेंगी।

Praggnananda

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा। (फोटो- chess.com Twitter)

प्रज्ञानानंदा ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैग्नस से उनके देश में खेलना मेरे लिए कोई चुनौती है। वैसे यह देश में खेलने वाले खिलाड़ी के लिए मायने रखता है लेकिन मेरे लिए नहीं। ’ इस 11 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में घरेलू दावेदार कार्लसन के अलावा विश्व चैम्पियन डिंग लिरेन और हिकारू नाकामुरा जैसे खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। पिछले साल फिडे विश्व कप में कार्लसन से अपनी प्रतिद्वंद्विता के बारे में भारतीय ग्रैंडमास्टर ने कहा कि यहां का अनुभव उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में मदद करेगा।

End of Feed