PV Sindhu Retiremet Plan: पीवी सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बाद बताया कब लेंगी संन्यास

पीवी सिंधू ने दो साल लंबे अंतराल के बाद खिताब जीतने के बाद बताया है कि वो कितने साल और बैडमिंटन खेलेंगी।

लखनऊ: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को कहा कि वह ‘निश्चित रूप से’ अगले कुछ वर्षों तक खेलती रहेंगी और उनके दिमाग में 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक बना रहेगा। सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के बाद राहत व्यक्त की और उम्मीद जताई कि यह परिणाम उनके शानदार करियर में एक और सफल दौर की शुरुआत करेगा।

PV Sindhu

पीवी सिंधू

अगले कुछ साल तक बैडमिंटन खेलने का भी है प्लान

इस 29 साल पूर्व विश्व चैंपियन ने अपने करियर के अंतिम चरण में चोट से मुक्त रहने की जरूरत पर जोर दिया। सिंधू ने संवाददाताओं से कहा,'इस जीत से निश्चित रूप से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा। 29 वर्ष का होना कई मायनों में फायदेमंद है क्योंकि मेरे पास बहुत अनुभव है। स्मार्ट और अनुभवी होना महत्वपूर्ण है और मैं निश्चित रूप से अगले कुछ वर्षों तक खेलूंगी। मेरा मुख्य लक्ष्य चोट से मुक्त रहना है जो बहुत महत्वपूर्ण है। लॉस एंजिल्स ओलंपिक अब भी बहुत दूर हैं। मैं निश्चित रूप से खेलूंगी, लेकिन अहम चीज चोट से मुक्त रहना और खेल का आनंद लेना है। अगर मैं फिट रहती हूं तो क्यों नहीं?'

End of Feed