Hylo Open Final 2026: सीधे गेम में जीत दर्ज कर हाइलो ओपन के फाइनल में पहुंची सिंधू

Hylo Open Final 2026: पीवी सिंधू लगातार दूसरे फाइनल में पहुंच गई हैं। हाल ही में फ्रेंच ओपन के फाइनल में फाइनल में पहुंचने वाली सिंधू ने अब हाइलो ओपन के फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने अपना सेमीफाइनल मैच केवल 32 मिनट में अपने नाम कर लिया।

Hylo Open Final 2026: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल सेमीफाइनल में हमवतन अनमोल खरब को सीधे गेम में हराकर लगातार दूसरे सप्ताह फाइनल में प्रवेश किया। पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही सिंधू ने विश्व रैंकिंग में 53वें स्थान पर काबिज अनमोल को 32 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में 21-13, 21-16 से शिकस्त दी।

PV Sindhu

पीवी सिंधू (साभार-x)

सिंधू के सामने फाइनल में डेनमार्क की लाइन होयमार्क क्येरफेल्ट की चुनौती होगी। क्येरफेल्ट ने एक घंटे 22 मिनट तक चले अन्य सेमीफाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 8-21, 21-19, 28-26 से हराया।

End of Feed