French Open 2026: फ्रेंच ओपन फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी से हारी पीवी सिंधू

फ्रेंच ओपन के फाइनल में सिंधू को हार का सामना करना पड़ा। फाइनल में सिंधू को दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी से हार मिली। इस तरह जुलाई के बाद खिताब जीतने का उनका इंतजार अब भी अधूरा रह गया।

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधू के खिताब जीतने का इंतजार फिर अधूरा रह गया। फ्रेंच ओपन के फाइनल में पीवी सिंधू का सामना दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी दक्षिण कोरिया की ऐन से यंग से था। सिंधू ने इस टीम को कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 31 साल की भारतीय खिलाड़ी सिंधू को 21-16, 11-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक चले इस मुकाबले में 11वें रैंक की खिलाड़ी सिंधू अपने पहले गेम के प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाईं। सिंधू ने जुलाई महीने में अपना आखिरी खिताब जापान ओपन जीता था। यह 11वां मौका है जब भारत की दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधू को ऐन से यंग से हार का सामना करना पड़ा है।

PV Sindhu

पीवी सिंधू (साभार-X)

ऐसा केवल दूसरी बार हुआ है जब सिंधु ऐन से यंग से कोई गेम जीतने में कामयाब रही। पिछली बार 2023 बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के क्वार्टर-फ़ाइनल में ऐसा हुआ था, जहां भारतीय खिलाड़ी ने पहला गेम जीता था, जिसके बाद दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 18-21, 21-5, 21-9 से जीत हासिल की थी।

End of Feed