17 मिनट में 4 गोल, PSG ने चैंपियंस लीग में सबसे तेज चार गोल करने का रिकॉर्ड बनाया

PSG UEFA Champions League Record: पेरिस सेंट-जर्मेन फुटबॉल क्लब ने यूएफा चैंपियंस लीग मैच में विलारियल के खिलाफ कमाल की स्ट्राइकिंग की। पीएसजी ने मैच में 17 मिनट के अंदर 4 गोल करके नया रिकॉर्ड बना दिया है।

UEFA Champions League: मंगलवार को चैंपियंस लीग में विलारियल के खिलाफ मुकाबले के लिए पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) को अपनी टीम की मजबूती का इम्तिहान देना पड़ा, क्योंकि उनके चार बेहतरीन खिलाड़ी इस दौरे पर साथ नहीं थे। हालांकि, एकतरफा मुकाबले में 17 मिनट के भीतर ही 4-0 की बढ़त बना ली। UEFA के अनुसार, चैंपियंस लीग के किसी मैच में इतनी तेजी से चार गोल करने वाली यह पहली टीम बन गई है।

PSG Register Record Of Fastest 4 Goals In 17 Minutes In UEFA Champions League

पीएसजी ने 17 मिनट में 4 गोल करके बनाया नया रिकॉर्ड

विलारियल को मुश्किल में डालने वाले ये चार गोल महज आठ मिनट के अंतराल में हुए। 9वें मिनट में जोआओ नेवेस ने एक लूज़ बॉल को गोल में बदल दिया, जो कॉर्नर किक के बाद बॉक्स में आई थी। 12वें मिनट में डेज़िरे डौए ने दूसरा गोल किया, एक मिनट बाद सेनी मायुलु ने गोल दागा, और 17वें मिनट में फैबियन रुइज़ ने चौथा गोल कर दिया। ये तीनों ही गोल विलारियल की गलतियों की वजह से हुए, जब वे अपने डिफेंस से गेंद आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे या अपने ही हाफ में गेंद गंवा बैठे।

End of Feed