जो रेस्टोरेंट में हुआ, लोग लंबे समय तक याद रखेंगे... ग्लासगो में भारत के विकृत नक्शे को सुधारने की पहल पर पीएम मोदी ने मुक्केबाज लवलीना को सराहा

PM Modi Praises Boxer Lovlina On Map Issue: कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में एक ऐसा वाकया हुआ था जिसने पूरी दुनिया में मौजूद भारतीयों का ध्यान अपनी ओर खींचा। भारतीय मुक्केबाज लवलीना ने एक ऐसा कदम उठाया जिसकी सबने तारीफ की। अब पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेताओं से मुलाकात के दौरान उस मामले को लेकर लवलीना की तारीफ की।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की तारीफ की
  • ग्लासगो के रेस्टोरेंट में हुए मामले पर पीएम मोदी ने प्रशंसा की
  • लवलीना ने वहां लगे भारत के विकृत नक्शे को सुधरवाया था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रजत पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ग्लासगो के एक रेस्तरां में भारत का विकृत नक्शा देखकर आपत्ति जताई थी, और उनका यह कदम लंबे समय तक याद रखा जाएगा। स्कॉटलैंड दौरे के बाद भारत के राष्ट्रमंडल चैंपियनों से हुई मुलाकात में मोदी ने इस घटना का जिक्र किया। मुलाकात के बाद, महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतने वाली लवलीना से प्रधानमंत्री ने इस बारे में सवाल किया।

PM Modi Praises Boxer Lovlina Borgohain On Correcting Indian Flag In Glasgow Restaurant

पीएम मोदी ने मुक्केबाज लवलीना की तारीफ की (X/PiyushGoyal)

पीएम मोदी ने लवलीना से पूछा, "क्या हुआ वो रेस्तरां वाले से झगड़ा कर रही थी?" लवलीना हंस पड़ीं और कहा कि उन्होंने यह मुद्दा इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें विकृत नक्शा देखकर असहजता हुई थी, जबकि टीम राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी सफलता का जश्न मना रही थी। लवलीना ने कहा, “सर, यह एक खुशी का मौका था, हम जश्न मना रहे थे और मुझे विकृत झंडा देखना अच्छा नहीं लगा। मैंने विनम्रता से उन्हें बताया और उन्होंने बदलाव भी कर दिए हैं।”

End of Feed