अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्धाटन धमाकेदार रंगारंग समारोह के बीच अहमदाबाद में किया। अहमदाबाद स्थिति नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनके साथ उद्धाटन समारोह के दौरान केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर अन्य विशिष्ट लोगों के साथ मौजूद थे।
7 साल बाद हो रहा है राष्ट्रीय खेलों का आयोजनओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, नीरज चोपड़ा, रवि दहिया भी उद्धाटन समारोह के दौरान मौजूद थे। सात साल लंबे अंतराल के बाद देश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन संभव हो सका है। पिछली बार साल 2015 में केरल की मेजबानी में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ था।
Olympians PV Sindhu, Neeraj Chopra and Ravi Kumar Dahiya also present at the opening ceremony of the 36th National… t.co/CojUGpttSF
— ANI (@ANI) Sep 29, 2022
तकरीबन 7 हजार खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
ऐसे में गुजरात सरकार ने इस बार अपने कंधों पर राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी ली और बेहद तेजी से तैयारी बगैर अतिरिक्त विलंब के तय समय सीमा में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की राह तैयार की। राष्ट्रीय खेलों में 28 राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेश और सेना की टीम सहित लगभग 7 हजार एथलीट भाग ले रहे हैं। इन खेलों में 36 खेलों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा।दुनिया में सम्मान का होता है खेलों से सीधा जुड़ाव
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय खेलों के उद्धाटन कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया में सम्मान पाने का खेलों में सफलता से सीधा जुड़ाव होता है। मोदी ने कहा, 'दुनिया में सम्मान का खेलों से सीधा जुड़ाव होता है। आज दुनिया में जो देश विकास और अर्थव्यवस्था में शीर्ष पर है उनमें से ज्यादातर पदक तालिका में भी शीर्ष पर होते है।'परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण नहीं मिलते थे मौके
पीएम ने आगे कहा, खेल के मैदान में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन अन्य क्षेत्रों को भी प्रोत्साहित करता है। खेल दुनिया में ‘सॉफ्ट पावर’का जरिया भी है।' उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कारण भारत के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा मौके नहीं मिल पाये पर अब इसमें काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, 'दुनिया ओलंपिक के जिन खेलों की दीवानी है, वे खेल हमारे यहां पहले सामान्य ज्ञान तक सिमट कर रह गये थे। अब माहौल नया है, 2014 से खिलाड़ियों ने खेलों में जो जलवा कायम करना शुरू किया वह तेजी से आगे बढ़ते जा रहा है।'
