FIFA World Cup 2026: उम्मीदों के बोझ तले अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी पुर्तगाल, रोनाल्डो पर भारी दबाव

फुटबॉल विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाने वाले पुर्तगाल और उसके स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर उम्मीदों का बड़ा बोझ है। हालांकि, मिडफील्डर विटिन्हा का कहना है कि टीम उसके बारे में नहीं बल्कि मैच के बारे ध्यान देगी। पुर्तगाल का लक्ष्य ग्रुप चरण से आगे बढ़ना होगा।

पाम बीच। अब तक फुटबॉल विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाने वाले पुर्तगाल और उसके स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर उम्मीदों का बड़ा बोझ है लेकिन उसके खिलाड़ी इसके बारे में नहीं सोच रहे हैं और एक समय में एक मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। विश्व कप में इस बार 48 टीम भाग ले रही हैं और पुर्तगाल खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल है।

Cristiano Ronaldo

अमेरिका पहुंची पुर्तगाल की टीम। फोटो- रोनाल्डो सोशल मीडिया हैंडल

पुर्तगाल के मिडफील्डर विटिन्हा ने शनिवार को अमेरिका में अपने पहले अभ्यास सत्र से पहले कहा, हमने अपनी टीम पर अत्यधिक दबाव डालने के बारे में बात नहीं की है। सभी प्रतियोगिताएं वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करके जीती जाती हैं, न कि भविष्य के परिणामों की चिंता करके। हम अभी केवल अगले मैच के बारे में सोच रहे हैं। हम प्रत्येक मैच जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें पहले ग्रुप चरण से आगे बढ़ना होगा।

End of Feed