FIP Promotion India Padel Open Men's Final: अलसीना और रोस की जोड़ी ने मेन्स फाइनल जीता, बेनेट यूनिवर्सिटी में इंडिया पैडल ओपन के चैंपियन बने

FIP Promotion India Padel Open: ग्रेटर नोएडा की बेनेट यूनिवर्सिटी में चल रहे एफआईपी इंडिया पैडल ओपन में आज महिला फाइनल के बाद पुरुषों का फाइनल खेला गया जिसमें पोल अलसीना और एडु अल्टिमायर्स रोस की स्पेनिश जोड़ी ने आर्थर हुगोनेंक और थॉमस स्यूक्स की फ्रांसीसी जोड़ी को शिकस्त देते हुए पुरुष फाइनल का खिताब अपने नाम किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन
  • मेन्स फाइनल में अलसीना-रोस की स्पेनिश जोड़ी जीती
  • अलसीना और रोस बनी टूर्नामेंट के पहली पुरुष चैंपियन जोड़ी

FIP Promotion India Padel Open Men's Final: बेनेट यूनिवर्सिटी में आयोजित हुए एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के अंतिम दिन का अंतिम मैच पुरुष फाइनल रहा। इस मैच में आर्थर हुगोनेंक और थॉमस स्यूक्स की फ्रांसीसी जोड़ी का मुकाबला पोल अलसीना और एडु अल्टिमायर्स रोस की स्पेनिश जोड़ी से हुआ। इस रोमांचक फाइनल में अलसीना-रोस की स्पेनिश जोड़ी ने 6-4, 7-5 से मैच और खिताब अपने नाम किया।

Alsina And Ros Mens Champions With Vineet Jain, FIP Promotion India padel open

पुरुष खिताब के चैंपियन अलसीना-रोस की जोड़ी टाइम्स ग्रुप के एमडी व बेनेट यूनिवर्सिटी के चांसलर विनीत जैन के साथ

पहले सेट का हाल

पुरुषों के फाइनल मैच के पहले सेट में अलसीना-रोस की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गेम अपने नाम किया। इसके बाद आर्थर-थॉमस की फ्रांसीसी जोड़ी ने 1-1 से बराबरी कर ली। मैच आगे बढ़ा और दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर पहुंच गईं। इसके बाद रोमांच तब बढ़ गया जब अलसीना और रोस की स्पेनिश जोड़ी ने दो गेम जीतने के साथ 5-4 की बढ़त बना ली। इसके बाद वो थमे नहीं और पहला सेट अलसीना-रोस ने 6-4 से अपने नाम कर लिया।

End of Feed