प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले के निधन पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका उत्कृष्ट खेल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो यानी पेले का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पेले के निधन पर शोक व्यक्त किया (AP/Twitter)
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पेले के निधन से खेल की दुनिया में एक अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है। वैश्विक फुटबॉल के सुपरस्टार, उनकी लोकप्रियता सीमाओं से परे रही। उनका उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और उनकी सफलताएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
The passing away of Pelé leaves an irreplaceable void in the world of sports. A global football superstar, his popu… t.co/t2S6gO5wI7
— ANI (@ANI) Dec 30, 2022
कोलन कैंसर से जूझ रहे पेले ने ब्राजील के साओ पाउलो में अंतिम सांसें लीं। अंतिम दिनों में भी फुटबॉल को लेकर पेले की दीवानगी खत्म नहीं हुई थी। उन्होंने अस्पताल में रहते हुए भी फीफा विश्व कप 2022 में ब्राजील के मैच देखे और अपनी टीम की जीत की कामना की। हालांकि ब्राजील क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी।
