PM नरेंद्र मोदी ने जताई उम्मीद- भविष्य में योगासन ओलंपिक में बनायेगा जगह

अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप की शुरूआत की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल भाषण में कहा , 'अहमदाबाद की धरती से विश्व की खेल विरासत में एक और नया अध्याय जुड़ा है। पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने आये सभी देशों के खिलाड़ियों का भारत में स्वागत करता हूं।'

अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप को योग के नये चरण का शुभारंभ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि भविष्य में योगासन ओलंपिक समेत अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में अपनी जगह बनायेगा। अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप की शुरूआत की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल भाषण में कहा , 'अहमदाबाद की धरती से विश्व की खेल विरासत में एक और नया अध्याय जुड़ा है। पहली विश्व योगासन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने आये सभी देशों के खिलाड़ियों का भारत में स्वागत करता हूं।' उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास है कि भविष्य में योगासन भी अंतरराष्ट्रीय खेलों में अपनी जगह बनायेगा। ओलंपिक हो या बहुखेल आयोजन हो। निश्चित तौर पर अहमदाबाद में होने वाली पहली योगासन विश्व चैम्पियनशिप की इसमें बड़ी भूमिका होगी।'

PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी (X- PM Modi)

अहमदाबाद में हो रही पहली योगासन विश्व चैंपियनशिप

अहमदाबाद में हो रही इस चैम्पियनशिप में 60 से अधिक देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। मेजबान भारत ने 122 सदस्यीय दल उतारा है जिसमें खिलाड़ी छह वर्ग में मुकाबला करेंगे। ये खिलाड़ी पांच दिन में व्यक्तिगत और कलात्मक स्पर्धा में अपना कौशल दिखायेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने योगासन खेल के विस्तार को नयी संभावनाओं का सृजनकर्ता बताते हुए कहा, 'हर बड़ा आयोजन अपने साथ रोजगार के नये अवसर पैदा करता है। जैसे जैसे योगासन खेल का विस्तार होगा, इससे जुड़ी नयी संभावनायें बनेंगी। यह खिलाड़ियों, ट्रेनर, खेल वैज्ञानिक, शोधकर्ताओं और इवेंट मैनेजर्स के लिये भी नये अवसर बनायेगा।' योगासन वर्तमान में आधिकारिक ओलंपिक खेलों का हिस्सा नहीं है। हालांकि इसे वैश्विक खेल के रूप में मान्यता दिलाने के प्रयास तेजी से चल रहे हैं। भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थायें इसे 2036 ओलंपिक में शामिल कराने के लिए सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं जिसकी मेजबानी का भारत इच्छुक है।

End of Feed