पेले को पहली पुण्यतिथि पर दी गई अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि, क्राइस्ट द रिडीमर को पहनाई 10 नंबर की जर्सी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 30, 2023, 07:51 PM IST

महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले को उनकी पहली पुण्यतिथि पर ब्रीजील में आइकॉनिक क्राइ्सट द रीडीमर स्टैचू को ब्राजील की नंबर 10 जर्सी पहनाकर दी गई।

रियो दि जिनेरियो: ब्राजील के फुटबालप्रेमियों ने पेले को उनकी पहली पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजलि दी और इस मौके पर दक्षिण अमेरिका के इस देश की सबसे प्रसिद्ध प्रतिमा ‘क्राइस्ट द रीडीमर’ ने पेले की जर्सी नंबर दस पहनी। फुटबॉल के जादूगर कहे जाने वाले पेले ने पिछले साल कोलोन कैंसर के कारण 82 वर्ष की उम्र में दम तोड़ दिया था।

Christ The Redeemer

क्राइस्ट दि रिडीमर

पोप फ्रांसिस ने उनकी पुण्यतिथि पर एक पत्र में कहा ,'पेले उर्फ एडसन अरांतेस दो नासिमेंतो ने पूरी जिंदगी एक खिलाड़ी के सकारात्मक गुणों के जरिये दुनिया भर में शोहरत पाई। फुटबॉल के इस बादशाह की स्मृति हमेशा हमारे जेहन में रहेगी और आने वाली पीढ़ी इसके जरिये खेल को हमारे बीच एकता मजबूत करने का माध्यम बनायेगी।'

End of Feed