अंतिम विदाईः महान पेले को उस शहर के कब्रिस्तान में दफनाया गया जिसे उन्होंने पहचान दिलाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2023, 01:46 PM IST

Pele Cremation: ब्राजील के महान पूर्व फुटबॉलर पेले को अंतिम विदाई दे दी गई है। उनको ब्राजील के राष्ट्रपति इनासियो की मौजूदगी में उस शहर में दफनाया गया जिसकी पहचान उन्हीं की वजह से थी।

ब्राजील ने मंगलवार को पेले को अंतिम विदाई दी जब इस पूर्व महान खिलाड़ी को उस शहर के कब्रिस्तान में दफनाया गया जिसे उन्होंने दुनिया भर में पहचान दिलाई। नव नियुक्त राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने विला बेल्मिरो स्टेडियम में पेले के अंतिम दर्शन किए। पेले अपने करियर में अधिकांश समय इसी स्टेडियम में खेले।

pele_brazil_cremation

पेले को अंतिम विदाई दी गई (AP)

पेले का पिछले सप्ताह 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया और उन्हें सांतोस शहर में दफनाया गया। यह दिग्गज 15 साल की उम्र में सांतोस एफसी की ओर से खेलने के लिए शहर में आया था और फिर यहीं वह प्रसिद्ध हुए। पेले के पार्थिव शरीर को विला बेल्मिरो स्टेडियम से काले ताबूत में अग्निशामक वाहन में रखकर कब्रिस्तान ले जाया गया। इस दौरान बैंड ने टीम का आधिकारिक गीत और एक रोमन कैथोलिक गीत बजाया। सुनहरी रंग के कपड़े से लिपटे ताबूत के आने से पहले उपस्थित लोगों ने सांबा गाने गाए जो पेले को पसंद थे।

End of Feed