Yogesh Kathunia wins silver: पेरिस में खेले जा रहे पेरालंपिक 2024 में भारतीय दल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत के नाम एक और मेडल आ गया है। दरअसल योगेश कथुनिया ने सोमवार को स्टेड डी फ्रांस में आयोजित पेरिस 2024 पैरालिंपिक के पैरा-एथलेटिक्स पुरुष डिस्कस F56 फाइनल में रजत पदक जीता है। ये भारत का कुल मिलाकर आठवां मेडल है।
योगेश कथुनिया (फोटो- Khel India)
27 वर्षीय खिलाड़ी ने इस इवेंट में 42.22 का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जो उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। ब्राजील के क्लॉडनी बतिस्ता डॉस सैंटोस ने 46.86 मीटर के पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। ग्रीस के कोंस्टेंटिनोस त्ज़ूनिस ने 41.32 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि स्लोवाकिया के डुसन लैक्ज़को 41.20 मीटर थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे। सर्बिया के नेबोजसा ड्यूरिक ने क्वालीफ़ाई करने के बावजूद फ़ाइनल में भाग नहीं लिया।
