Paris Olympics 2024: लगातार दूसरी बार ओलंपिक मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को मिली ढेर सारी बधाइयां, मां से लेकर फैन्स ने जताई खुशी; जानिए किसने क्या कहा

Neeraj Chopra: पाकिस्तान के अरशद नदीम मे पेरिस ओलंपिक-2024 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने का नीरज चोपड़ा का सपना ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ तोड़ दिया। अरशद पाकिस्तान के पहले व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले प्लेयर बने। वहीं भारत के स्‍टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक्‍स में सिल्‍वर मेडल से संतोष करना पड़ा। भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनकी माता सरोज देवी ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए रजत पदक भी स्वर्ण पदक जैसा है।

Paris Olympics 2024: भारत के स्‍टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक्‍स में सिल्‍वर मेडल जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समेत कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा की तारीफ करते हुए कहा कि उत्‍कृष्‍टता को व्‍यक्‍त किया गया। पता हो कि नीरज चोपड़ा ओलंपिक्‍स में लगातार दो मेडल जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एंड फील्‍ड एथलीट बन गए है। इस बीच पेरिस ओलंपिक-2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनकी माता सरोज देवी ने कहा कि हम बहुत खुश हैं, हमारे लिए रजत पदक भी स्वर्ण पदक जैसा है। हम बहुत खुश हैं।

Neeraj Chopra

लगातार दूसरी बार मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा को मिली ढेर सारी बधाइयां

नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने पर उनके पिता सतीश कुमार ने कहा कि हर किसी का दिन होता है, आज पाकिस्तान का दिन था...लेकिन हमने रजत जीता है और यह हमारे लिए गर्व की बात है...।

End of Feed