Paris Olympics 2024: भारतीय दल के अभियान प्रमुख पद से हटीं मैरीकॉम, जानिए क्या है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 12, 2024, 07:07 PM IST

पेरिस ओलंपिक से पहले भारतीय दल को तगड़ा झटका लगा है। एमसी मैरीकॉम भारतीय दल के प्रमुख यानी शेफ डी मिशन के पद से हट गई हैं।

नई दिल्ली: छह बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम शुक्रवार को आगामी पेरिस ओलंपिक के लिये भारत के अभियान प्रमुख के पद से हट गई हैं। उन्होंने कहा कि निजी कारणों से उनके पास अब कोई विकल्प नहीं है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पी टी उषा ने कहा कि मैरी कॉम ने उन्हें पत्र लिखकर इस जिम्मेदारी से फारिग करने के लिये कहा है।

MC Mary Kom

एमसी मैरीकॉम

निजी कारणों से नाम लिया वापस

मैरी कॉम ने उषा को लिखे पत्र में कहा,'देश की किसी भी रूप में सेवा करना फख्र की बात है और मैं इसके लिये मानसिक रूप से तैयार थी। लेकिन मुझे खेद है कि मैं यह जिम्मेदारी नहीं उठा सकूंगी। मैं निजी कारणों से पीछे हट रही हूं। इस तरह से पीछे हटने से शर्मिंदा हूं क्योंकि मैं ऐसा करती नहीं हूं लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं है । मैं ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे अपने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई के लिये हमेशा रहूंगी।'

End of Feed