मनु भाकर ने रचा इतिहास, पेरिस ओलंपिक में भारत को मिला पहला मेडल

Manu Bhaker wins Bronze Medal: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को बड़ी उपलब्धि मिली है। हरियाणा की रहने वाली भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में तीसरा स्थान हासिल किया है और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। वे इस खेल में मेडल जीतने वाली पहली महिला शूटर बन गई है।

Paris Olympics 2024: भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला मेडल मिल गया है। हरियाणा की रहने वाली युवा शूटर मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रांज मेडल जीता है। साउथ कोरिया की रहने वाली ओह ये जीन ने 243.2 अंकों के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। वहीं दूसरे नंबर पर भी कोरिया की रहने वाली किम येजी रही जिन्होंने 241.3 अंक के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं मनु भाकर 221.7 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर रही। उन्हें कांस्य पदक मिला है।

manu bhaker

मनु भाकर

मनु भाकर शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली और ओवरऑल 5वीं भारतीय एथलीट बनीं। इससे पहले भारत की ओर राज्यवर्धन सिंह राठौर, अभिनव बिंद्रा, विजय कुमार और गगन नारंग ने भारत के लिए शूटिंग में मेडल जीता है। भारत की ओर से शूटिंग में पहला मेडल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने 2004 में डबल टैप में सिल्वर जीता था। उसके बाद साल 2008 में अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एअर राइफल में गोल्ड जीता था।गगन नारंग ने साल 2012 में 10 मीटर एअर राइफल में ब्रोन्ज, विजय कुमार ने 25 मीटर एअर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता था।

टोक्यो ओलंपिक में टूटा था सपना

मनु भाकर ने टोक्यो में आयोजित ओलंपिक 2020 में भी भाग लिया था। हालांकि पिस्तल में कुछ तकनीकि खराबी के चलते वे क्वालिफिकेशन दौर से ही बाहर हो गई थी। इसके बाद वे काफी हताश थी और उन्होंने एक समय शूटिंग तक छोड़ने का फैसला ले लिया था। लेकिन परिवार के लोगों और फैंस के सपोर्ट के चलते वे दोबारा वापस आई और लगातार अपनी स्कील में सुधार कर पेरिस ओलंपिक में जीत की तैयारी की।

End Article
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। ...

End of Feed