Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में महिला मुक्केबाज दिलाएगी मेडल, पूर्व चैंपियन विजेंदर सिंह ने जताई उम्मीद

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट से पहले भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक महिला मुक्केबाजों की टीम दो पदक जीत सकती है।

Paris Olympics 2024: भारत के एकमात्र ओलंपिक पदक विजेता पुरुष मुक्केबाज विजेंदर सिंह को लगता है कि पेरिस ओलंपिक में देश की पदक की संभावनायें महिला मुक्केबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर होंगी और उन्हें उम्मीद है कि निकहत जरीन की अगुआई वाली टीम कम से कम दो पोडियम स्थान हासिल करेगी।

vijender singh

वीजेंदर सिंह (फोटो- X)

जरीन (50 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), जैस्मिन लम्बोरिया (57 किग्रा) और तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) भारतीय महिला टीम में शामिल हैं जबकि अमित पंघाल (51 किग्रा) और पदार्पण कर रहे निशांत देव (71 किग्रा) पेरिस के लिए क्वालीफाई करने वाले दो पुरुष मुक्केबाज हैं।

End of Feed