Paris Olympics 2024 India Schedule Today, Day 12: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी विनेश फोगाट, मीरा बाई चानू भी पेश करेंगा चुनौती, ऐसा है भारतीय दल का आज का पूरा कार्यक्रम

Paris Olympics 2024 India Schedule Today, (ओलंपिक में इंडिया का आज के मैच का शेड्यूल) Olympics Mein Bharat ka aaj ka Match: भारत की 29 वर्षीय स्टार पहलवान विनेश फोगाट भारत के लिए पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से उतरेंगी। वहीं टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू भी वेटलिफ्टिंग में अपनी चुनौती महिलाओं के 49 किग्रा भारवर्ग में पेश करेंगी। जानिए 12वें दिन का भारतीय दल का भारत का पूरा कार्यक्रम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज विनेश फोगाट स्वर्ण के लिए लगाएंगी दांव
  • दो और पदक भी हो सकते हैं पक्के
  • मीराबाई चानू भी पेश करेंगी चुनौती

पेरिस ओलंपिक का 12वां दिन भारत के लिए बेहद अहम होने जा रहा है। बुधवार(7 अगस्त, 2024) को भारत के निशाने पर एक गोल्ड मेडल होगा साथ ही दो और पदक सुनिश्चित हो सकते हैं। बुधवार को पूरे भारत की नजरें विनेश फोगाट के महिलाओं के 50 किग्रा फ्री स्टाइल कुश्ती के फाइनल पर होंगी। जहां उनकी भिड़ंत अमेरिकी पहलवान के साथ गोल्ड मेडल के लिए होगी। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू भी चुनौती पेश करती नजर आएंगा। मीराबाई भारत के लिए बुधवार को पदक पक्का कर सकती हैं। वहीं कुश्ती में महिलाओं की 53 किग्रा फ्री स्टाइल स्पर्धा में अंतिम पंघाल चुनौती पेश करती नजर आएंगी। अगर वो भी फाइनल में पहुंचने में सफल हुईं तो भारत के लिए एक और पदक पक्का कर सकती हैं। जानिए कैसा है बुधवार(7 अगस्त, 2024) का पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल का पूरा कार्यक्रम...

Paris Olympics Indian Contingenst Full Schedule 7 August 2024

पेरिस ओलंपिक के 12वें दिन का भारतीय दल का पूरा कार्यक्रम

कुश्ती:

महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंतिम पंघाल बनाम येनेप येटगिल - दोपहर 3.05 बजे

End of Feed