जानिए पाकिस्तान के अरशद नदीम के बारे में खास बातें, ओलंपिक रिकॉर्ड बनाकर नीरज चोपड़ा को छोड़ा है पीछे

Arshad Nadeem success Story: पाकिस्तान को 32 साल बाद ओलंपिक में गोल्ड जिताने वाले भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदींम की सक्सेस स्टोरी भी बेहद खास है। पाकिस्तान के एक गरीब परिवार से अरशद ने सारी चुनौतियों को पार कर सफलता का परचम पूरी दुनिया में लहराया है। आइए उनके बारे में सबकुछ जानते हैं।

Arshad Nadeem success Story: पेरिस ओलंपिक 2024 में पाकिस्तान के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल उनके भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम ने ओलंपिक में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। ये पिछले 32 साल में पाकिस्तान का पहला ओलंपिक मेडल है। नदीम ने दो 90 से अधिक थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जिनमें से एक 92.97 मीटर का नया ओलंपिक रिकॉर्ड है। एक ठेकेदार के बेटे नदीम की कहानी बेहद ही खास है उनके बारे में कई ऐसी बातें हैं जो कि जान लेना बेहद जरूरी है।

arshad nadeem

अरशद नदीम (फोटो- AP)

अरशद नदीम की कहानी प्रेरणादायक है। 2 जनवरी, 1997 को पंजाब के एक शहर मियां चन्नू में जन्मे, जो लाहौर से 250 किलोमीटर दूर है, अरशद सात भाई-बहनों में तीसरे सबसे बड़े हैं। अरशद का परिवार आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था ।उनके पिता एक श्रमिक थे, घर के अकेले कमाने वाले व्यक्ति थे। ऐसे में अरशद को जैवलिन में आगे बढ़ाना उनके लिए मुश्किल था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।

End of Feed