देश के लिए गोल्ड लाने वाले जैवलिन थ्रोअर, अब लोकसभा चुनाव में आजमाएंगे हाथ

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 2, 2024, 10:41 PM IST

Devendra Jhajharia contest Lok Sabha elections: भारत को पैरालंपिक जैवलिन थ्रो में गोल्ड दिलाने वाले देवेन्द्र झाझारिया 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना हाथ आजमाएंगे। 42 साल के झाझरिया थार रेगिस्तान के प्रवेश द्वार के तौर पर जाने जाने वाले चुरू से अपनी राजनीति पारी का भी आगाज करेंगे।

Devendra Jhajharia contest Lok Sabha elections: पैरा जैवलिन थ्रोअर में देश को कई पदक दिलाने वाले देवेन्द्र झाझरिया आगामी आम चुनाव में अपने जन्मस्थान राजस्थान के चूरू से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पैरालंपिक खेलों में दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीतने वाले झाझरिया ने महज आठ साल की उम्र में एक पेड़ पर चढ़ते समय बिजली के तार के संपर्क में आने के बाद अपने बाएं हाथ का एक हिस्सा गंवा दिया था। जिंदगी की मुश्किल चुनौतियों का हंसकर सामना करने वाले 42 साल के झाझरिया थार रेगिस्तान के प्रवेश द्वार के तौर पर जाने जाने वाले चुरू से अपनी राजनीति पारी का भी आगाज करेंगे। इस क्षेत्र को गर्मी और सर्दी के मौसम में अपने रिकॉर्ड तापमान के लिए भी जाना जाता है।

Paralympic gold medalist Javelin Thrower Devendra Jhajharia

देवेंद्र झाझरिया (X)

बचपन की त्रासदी जिसके कारण उनका बायां हाथ काटना पड़ा, वह उन कई बाधाओं में से एक थी, जिनसे झाझरिया ने सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए संघर्ष किया। उनकी अथक प्रयास ने उन्हें पैरालंपिक में कई पदक दिलाए। इसमें आखिरी पदक 2021 तोक्यो खेलों में रजत पदक था। वह 2014 एशियाई पैरा खेलों में रजत विजेता होने के अलावा दो बार पैरा विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता भी हैं।

End of Feed