भारत में आयोजित होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से हटा पाकिस्तान

Pakistan withdraws from junior hockey world cup to be hosted by india: पाकिस्तान ने नवंबर-दिसंबर में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम वापस ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को पीटीआई को इसकी पुष्टि की। एफआईएच ने कहा कि 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की जगह लेने वाली टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

पाकिस्तान ने नवंबर-दिसंबर में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम वापस ले लिया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को पीटीआई को इसकी पुष्टि की। एफआईएच ने कहा कि 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की जगह लेने वाली टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

Pakistan Withdraws From Junior Hockey World Cup To Be Held In India

पाकिस्तान ने भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से नाम वापस लिया (Instagram/HockeyIndia)

एफआईएच ने पीटीआई को जारी बयान में कहा, ‘‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) को सूचित कर दिया है कि उनकी टीम भारत के तमिलनाडु में होने वाले एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप में भाग नहीं लेगी। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया था। ’’

End of Feed