Asian Games Cricket: भारत-श्रीलंका और पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच होंगे सेमीफाइनल टी20 मैच, जानिए कब और कितने बजे होंगे मुकाबले

Asian Games Cricket Semi Finals: एशियन गेम्स 2026 में टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल की टीमें व लाइन-अप तय हो गई हैं। बारिश के कारण चारों क्वार्टर फाइनल मैच रद्द होने के बाद अब सेमीफाइनल में भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें पहुंच चुकी हैं, जानिए कब, किसका, कितने बजे होगा सेमीफाइनल टी20 मैच।

KEY HIGHLIGHTS
  • एशियन गेम्स 2026 टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता
  • क्वार्टर फाइनल्स रद्द होने के बाद सेमीफाइनल मैच हुए तय
  • पाकिस्तान-बांग्लादेश, भारत-श्रीलंका के बीच होंगे सेमीफाइनल

Asian Games Cricket Semi Finals: जापान के निशिन (Nisshin) में मंगलवार को खराब मौसम के कारण नेपाल और श्रीलंका के बीच होने वाला तीसरा क्वार्टरफाइनल मैच भी पहले दो क्वार्टर फाइनल मैचों की तरह रद्द हो गया। वरीयता के तहत श्रीलंका अब सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसी के साथ अब ये तय हो गया है कि एशियन गेम्स क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा।

Asian Games T20 Cricket Semi Final, Pakistan vs Bangladesh, India vs Sri Lanka

एशियन गेम्स में टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच हुए तय (Instagram)

बेहतर रैंकिंग की वजह से श्रीलंका ने अंतिम चार में जगह बनाई। टीम रैंकिंग में श्रीलंका नौवें स्थान पर है, जबकि नेपाल 14वें स्थान पर है। नागोया में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण भारत के मैच सहित सभी चार क्वार्टरफाइनल मैच रद्द हो गए। जहां दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। वहीं, पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा।

End of Feed