एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने की बड़ी भूल, अंपायरों ने दी बड़ी सजा

भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय 'फाइव-ए-साइड' हॉकी प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तान द्वारा छह खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने के बाद मिली सजा की वजह से पाकिस्तान को शर्मिंदगी का सामन

लाहौर: भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय 'फाइव-ए-साइड' (पांच-पांच खिलाड़ियों की टीम) हॉकी प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तान द्वारा छह खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने से अंपायरों के दंड के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। ओमान के मस्कट में खेली जा रही 'एफआईएच यूथ हॉकी फाइव्स' एशिया चैंपियनशिप में शुक्रवार को मैच शुरू होने के बाद अंपायरों ने देखा कि पाकिस्तान की ओर से मैदान पर छह खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि नियमों के अनुसार एक समय में केवल पांच खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति है।

India vs Pakistan

भारत बनाम पाकिस्तान हॉकी (फोटो क्रोडिट Hockey India X)

सजा में दो खिलाड़ियों को किया बाहर

नियमों के उल्लंघन पर अंपायरों ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेज दिया। इसके बाद पाकिस्तान केवल तीन खिलाड़ियों के साथ खेलता रहा, जिसका भारत ने पूरा फायदा उठाया और आठ गोल दाग दिए। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई और टीम प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है। टीम प्रबंधन में मुख्य कोच ताहिर जमां के अलावा कोच रेहान बट, कमर इब्राहिम और उमर भुट्टा शामिल हैं।

End of Feed