दिल्ली में होने वाली तलवारबाजी चैंपियनशिप के लिए अपनी टीम नहीं भेजेगा पाकिस्तान

भारत पहली बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। एशिया और ओसियाना के 30 से अधिक देशों के तलवारबाज यहां भारत मंडपम में होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। लगभग 100 प्रतिनिधि और तकनीकी अधिकारी प्रतियोगिता के आयोजन पर नजर रखेंगे।

पाकिस्तान ने 19 जून से यहां होने वाली एशियाई सीनियर तलवारबाजी चैंपियनशिप के लिए अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि स्थानीय आयोजकों ने पड़ोसी देश को इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए न्योता भेजा था लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान ने यह फैसला किया है। भारत पहली बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। एशिया और ओसियाना के 30 से अधिक देशों के तलवारबाज यहां भारत मंडपम में होने वाली इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। लगभग 100 प्रतिनिधि और तकनीकी अधिकारी प्रतियोगिता के आयोजन पर नजर रखेंगे।

Fencing

तलवारबाजी चेंपियनशिप (Fencing India)

एफएआई ने दी जानकारी

भारतीय तलवारबाजी संघ (एफएआई) के महासचिव राजीव मेहता ने पीटीआई को बताया, ’’हमने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए न्योता भेजा था लेकिन उन्होंने अपने खिलाड़ियों को नहीं भेजने का फैसला किया। प्रविष्टियां भेजने की आखिरी तारीख काफी पहले ही निकल चुकी है और अब हम खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा दिलाने की प्रक्रिया में हैं।’’ पिछले महीने खेल मंत्रालय ने फिर से साफ किया था कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय खेल संबंधों पर पिछले साल लगाया गया प्रतिबंध जारी रहेगा लेकिन सीमा पार से आने वाले खिलाड़ियों को बहुपक्षीय प्रतियोगिताओं के लिए यहां आने से नहीं रोका जाएगा। इसके बावजूद पाकिस्तान ने अपने तलवाबाजों को नहीं भेजने का फैसला किया है।

End of Feed