Indonesia Open 2023, PV Sindhu: भारतीय महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु का पहले राउंड र में मेजबान देश इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का टुनजंग को लगातार गेम में हराया। पहले सेट के पहले गेम में सिंधु और ग्रेगोरिया के बीच रोमांचक मुकाबला चला। लेकिन अंत में सिंधु ने 21-19 से मुकाबला जीत लिया। इसी तरह दूसरे गेम में भी सिंधु ने अच्छी शुरुआत की और ग्रेगोरिया को 21-15 से शिकस्त देकर मुकाबला जीत लिया और इसके साथ ही प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पीवी सिंधु। (फोटो- बैडमिंटन फोटो के ट्विटर से)
सिंधु ने इंडोनेशियाई खिलाड़ी को दी पटखनी
चोट के बाद पीवी सिंधु ने शानदार वापसी की हैं। इंडोनेशिया ओपन के पहले राउंड से पहले सिंधु और ग्रेगोरिया मारिस्का टुनजंग 9 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। सिंधु की यह ग्रेगोरिया के खिलाफ आठवीं जीत है, जबकि मौजूदा साल की बात करें तो सिंधु को ग्रेगोरिया के खिलाफ लगातार दो हार के बाद जीत मिली है। ग्रेगोरिया के खिलाफ सिंधु को 2015 से लेकर 2022 तक लगातार सात मुकाबले में जीत मिली थी, लेकिन इस साल जीत की लय पर ब्रेक लग गया और लगातार दो मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी।
प्रणय की भी जीत से आगाज
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने भी जीत से अपना आगाज किया। उन्होंने पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में जापान के केंटा निशिमोटो से सामना हुआ। इस मुकाबले में प्रणय ने लगातार गेम में केंटा निशिमोटो को 21-16 और 21-14 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, महिला डबल्स में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी और पुरुष डबल्स में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ा को पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा।
