Doha Diamond League 2024: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा सिर्फ 2 सेंटीमीटर से चूके पहला स्थान

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2024, 01:23 AM IST

Doha Diamond League 2024: ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दोहा में खेले गए डायमंड लीग में नीरज ने अपने आखिरी प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वे याकूब वालेश के विजयी प्रयास से दो सेंटीमीटर पीछे रहे।

Doha Diamond League 2024: ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा शुक्रवार को यहां दोहा डायमंड लीग मीट भाला फेंक स्पर्धा में 88.36 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 26 साल के चोपड़ा ने अपने आखिरी प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन उनका प्रयास याकूब वालेश के विजयी प्रयास से दो सेंटीमीटर कम रह गया।

Neeraj Chopra

ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा। (फोटो- SAI Media Twitter)

वह पूरी प्रतियोगिता के दौरान चेक गणराज्य के अनुभवी वालेश से पीछे रहे। वालेश ने तीसरे प्रयास में 88.38 मीटर के थ्रो के साथ खिताब जीता। चोपड़ा ने अपने आखिरी प्रयास में पूरा जोर लगाया लेकिन वह दो सेंटीमीटर से अपने खिताब का बचाव करने में विफल रहे। दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.62 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरा पायदान पर रहें।

End of Feed