National Games, Archery: ओलंपियन अतनु दास ने जीता गोल्ड मेडल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 10:07 PM IST

National Games, Archery, Atanu Das, Gold medal: अतनु दास ने गुरूवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में पुरूष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक में मिली निराशा को पीछे छोड़ा। ​पश्चिम बंगाल के इस तीरंदाज ने अपनी ट्रेनिंग में बदलाव किया जिसका फायदा उन्हें यहां मिला। उन्होंने फाइनल में सेना के गुरचरण बेसरा को 6-4 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।

ओलंपियन तीरंदाज अतनु दास ने गुरूवार को यहां राष्ट्रीय खेलों में पुरूष व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तोक्यो ओलंपिक में मिली निराशा को पीछे छोड़ा। तोक्यो में मिली निराशा के बाद अतनु छुट्टियों पर चले गये और पत्नी दीपिका कुमारी से परिवार बढ़ाने के बारे में बात की ताकि जीवन में तीरंदाजी से इतर भी बाते हों।

Atanu_Das

अतनु दास ने जीता गोल्ड मेडल (DD Sports)

पश्चिम बंगाल के इस तीरंदाज ने अपनी ट्रेनिंग में बदलाव किया जिसका फायदा उन्हें यहां मिला। उन्होंने फाइनल में सेना के गुरचरण बेसरा को 6-4 से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। हरियाणा ने बाकी स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले और रिकर्व स्पर्धा में दबदबा बनाया जिसमें पुरूष और महिला टीम, महिला व्यक्तिगत और मिश्रित युगल स्पर्धा में पहला स्थान शामिल रहा।

End of Feed