Australian Open 2023: फाइनल में पहुंचे जोकोविच, 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए सिटसिपास से टकराएंगे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 27, 2023, 05:58 PM IST

Novak Djokovic vs Stefanos Tsitsipas, Australian Open 2023: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच ने अमेरिका के टॉमी पॉल को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब फाइनल में जोकोविच अपने 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए स्टेफानोस सिटसिपास से भिड़ेंगे।

सर्बिया के चौथे वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को यहां गैर वरीय अमेरिकी खिलाड़ी टॉमी पॉल पर 7-5, 6-1, 6-2 की जीत से ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के फाइनल में प्रवेश किया जिसमें वह रविवार को तीसरे वरीय स्टेफानोस सिटसिपास के सामने होंगे। जोकोविच इस तरह मेलबर्न पार्क में 10वीं चैम्पियनशिप और 22वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने से महज एक मैच दूर हैं।

Novak Djokovic enters Australian Open 2023 Final

नोवाक जोकोविच (AP)

जोकोविच सेमीफाइनल में शुरू में लड़खड़ाये लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में लगातार जीतने की लय 27 मैच कर ली जो 1968 से शुरू ओपन युग में सबसे लंबी है। हालांकि इस जीत की लय में एक साल पहले बाधा आयी थी जब जोकोविच को कोविड-19 टीकाकरण नहीं करवाने के कारण आस्ट्रेलिया से निर्वासित कर दिया था। उन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है लेकिन इस साल आव्रजन पर लगी पांबदियों में ढील दी गयी है।

End of Feed