Australian Open 2024: नोवाक जोकोविच ने अपने 100वें मैच में जीत के साथ की चौथे दौर में एंट्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2024, 08:42 PM IST

सबसे ज्यादा ग्रैडस्लैम खिताब जीतने वाले सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के अपने 100वें मैच में जीत दर्ज करके चौथे राउंड में प्रवेश कर लिया है।

मेलबर्न: नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने 100वें मैच में शुक्रवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके चौथे दौर में प्रवेश किया। जोकोविच ने थॉमस मार्टिन एटचेवेरी को 6-3, 6-3, 7-6 (2) से हराया। यह वर्तमान टूर्नामेंट में पहला अवसर है जबकि विश्व के नंबर एक खिलाड़ी ने सीधे सेटों में जीत दर्ज की। रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच का ऑस्ट्रेलियाई ओपन में रिकॉर्ड 92-8 है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 खिताब जीते हैं और शुक्रवार की जीत से उन्होंने मेलबर्न पार्क पर अपना विजय अभियान 31 मैच तक पहुंचा दिया है।

Novak Djokovic

नोवाक जोकोविच

फेडरर और सेरेना हैं जोकोविच से आगे

End of Feed