Wimbledon 2023: नोवाक जोकोविच का विजयी सिलसिला जारी, विंबलडन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 10, 2023, 11:16 PM IST

Novak Djokovic, Wimbledon 2023: नोवाक जोकोविच ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए सोमवार को यहां ह्यूबर्ट हुरकाज को चार सेट में हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। रूस की अनुभवहीन किशोरी मीरा आंद्रीवा ने भी प्रभावित किया लेकिन महिला एकल स्पर्धा से बाहर हो गईं।

Wimbledon 2023: सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने अपने अनुभव का परिचय देते हुए सोमवार को यहां ह्यूबर्ट हुरकाज को चार सेट में हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। रूस की अनुभवहीन किशोरी मीरा आंद्रीवा ने भी प्रभावित किया लेकिन महिला एकल स्पर्धा से बाहर हो गईं।

Novak Djokovic in Wimbledon 2023 Quarter Finals

नोवाक जोकोविच (AP)

ऑल इंग्लैंड क्लब पर सात बार के चैंपियन और 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे जोकोविच ने हुरकाज को 7-6 (6), 7-6 (6), 5-7, 6-4 से हराकर 14वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यह मैच रविवार को शुरू हुआ था लेकिन देर रात होने के कारण इसे निलंबित करना पड़ा। जोकोविच ने पहले सेट में तीन सेट प्वाइंट बचाए जबकि वह दूसरा सेट गंवाने से भी सिर्फ दो अंक दूर थे। इसके बाद खेल को रविवार को निलंबित करना पड़ा।

End of Feed