दिग्गज भारतीय हॉकी खिलाड़ी नीलकांता शर्मा ने संन्यास का ऐलान किया, एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी होगा आखिरी टूर्नामेंट

Nilakanta Sharma to retire from international hockey: भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी मिडफील्डर नीलाकांता शर्मा ने पुष्टि कर दी है, कि वो युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए मौजूदा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लेंगे।

भारत के अनुभवी मिडफील्डर नीलाकांता शर्मा ने मंगलवार को पुष्टि की कि वह युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए मौजूदा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लेंगे। इस महीने की शुरुआत में हॉकी इंडिया के सूत्रों ने पीटीआई को बताया था कि ओलंपिक और आइची-नागोया एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली भारतीय टीमों का हिस्सा रहे नीलाकांता के अलावा जरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह और अमित रोहिदास मौजूदा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना अंतिम टूर्नामेंट खेल रहे हैं।

nilakanta sharma to take international hockey retirement after asian champions trophy

नीलकांता शर्मा लेंगे संन्यास (Instagram/nilakantasharma)

समझा जाता है कि यह कदम 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए हॉकी इंडिया की बदलाव की रणनीति का हिस्सा है। भारत ने हाल ही में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। 31 वर्षीय नीलाकांता ने कहा कि उन्होंने आइची-नागोया एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद खुद संन्यास लेने का फैसला किया।

End of Feed