Asian Games 2023: निखत जरीन का विजयी आगाज, क्वार्टरफाइनल में प्रीति

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2023, 07:34 PM IST

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत की स्टार बॉक्सर निखत जरीन ने जीत के साथ आगाज किया है। उन्होंने 50 किलोग्राम भारवर्ग में वियतनाम की थि ताम एनगुएन को आसानी से हरा दिया। इस जीत के साथ वह राउंड ऑफ 16 में पहुंच गई हैं।

भारत की दो बार की विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निखत जरीन ने रविवार को यहां महिला 50 किग्रा वर्ग में वियतनाम की थि ताम एनगुएन पर 5-0 की दबदबे भरी जीत से एशियाई खेलों के प्री क्वार्टरफाइनल में जबकि प्रीति पवार (54 किग्रा) ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। निखत और दो बार की एशियाई चैम्पियन एनगुएन के बीच यह मुकाबला मार्च में विश्व चैम्पियनशिप फाइनल का दोहराव था जिसमें इस भारतीय मुक्केबाज ने सर्वसम्मत फैसले में जीत दर्ज कर प्री क्वार्टर में जगह बनायी।

निखत जरीन

एशियन गेम्स 2023 (साभार-सोनी लीव)

प्रीति ने भी दबदबा बनाते हुए जोर्डन की सिलिना अलहासनात को आरएससी से हराया। 50 किग्रा स्पर्धा में मौजूदा विश्व चैम्पियन होने के बावजूद निखत उन चार मुक्केबाजों में से एक रही जिन्हें पहले दौर में बाई नहीं मिली है। निखत ने जीत के बाद कहा, ‘मैंने इस मुकाबले को एकतरफा होने की उम्मीद नहीं की थी लेकिन मेरी योजना इसे ऐसा करने की थी। मेरी योजना पहले दो राउंड सर्वसम्मत फैसले में जीतने की थी ताकि मैं तीसरे राउंड में रिलैक्स रहूं।’

End of Feed