इस लय को बनाए रखें... अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद नीरज चोपड़ा ने दिया युवाओं को सुझाव

Neeraj Chopra Statement On U20 World Athletics Championship: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने के बाद उनको सराहा और साथ ही सुझाव भी दिया कि बेशक 3 मेडल ही आए हैं, लेकिन खिलाड़ियों को अपनी लय बरकरार रखनी चाहिए, जो आगे उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

Neeraj Chopra On U20 World Athletics Championships: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने सोमवार को विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि वे इस सफलता की लय को बनाए रखें। अमेरिका के यूजीन में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत ने दो रजत और एक कांस्य सहित कुल तीन पदक जीते। इसके साथ ही भारत ने 2021 और 2022 चरणों के अपने सर्वश्रेष्ठ तीन पदकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

neeraj chopra says continue the momentum to under 20 world athletics championship participants

नीरज चोपड़ा ने दिया युवा एथलीटों को सुझाव (PTI/SAI_Media)

साल 2016 में विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में भाला फेंक का स्वर्ण पदक जीतने और 86.48 मीटर के अब तक कायम विश्व जूनियर रिकॉर्ड बनाने वाले नीरज ने कहा कि पदक जीतने के अलावा युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का महत्वपूर्ण अनुभव भी मिला है। नीरज ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, "विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पूरे भारतीय दल को बधाई। आप सभी ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और सिर्फ पदक ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अहम अनुभव भी हासिल किया। इस लय को बनाए रखें।"

End of Feed