US OPNE 2025: 4 साल बाद यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची नाओमी ओसाका

जापान की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसका यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद ओसाका तीसरे दौरे में पहुंचने में कामयाब हुई है। 2020 में उन्होंने यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

जापान की नाओमी ओसाका 2021 के बाद पहली बार अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गई जिन्होंने हैली बापटिस्टे को 6 . 3, 6 . 1 से हराया। ओसाका ने अपने चारों ग्रैंडस्लैम हार्डकोर्ट पर जीते हैं जिनमें दो अमेरिकी ओपन और दो आस्ट्रेलियाई ओपन शामिल है। वह 2020 में आखिरी बार यहां खिताब जीती थी जिसके बाद 2021 में तीसरे, 2022 में पहले और 2024 में दूसरे दौर से बाहर हो गई थी। इस साल विम्बलडन में तीसरे दौर में बाहर होने के बाद ओसाका ने कोच पैट्रिक मूराटोग्लू से अलग होने का फैसला किया और अब नये कोच टोमाज विक्टोरोवस्की के साथ हैं जो इगा स्वियातेक की टीम में रह चुके हैं।

Naomi Osaka

नामोमी ओसाका (साभार-WTA)

वहीं चौदह बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वीनस विलियम्स ने अपनी छोटी बहन सेरेना के बिना पिछले 14 साल में पहली बार अमेरिकी ओपन महिला युगल मैच जीता। लैला फर्नांडिज के साथ मिलकर उन्होंने छठी वरीयता प्राप्त एन किचेनोक और एलेन पेरेज की जोड़ी को 7 . 6, 6 . 3 से हराया। 45 वर्ष की वीनस और लैला का दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया । वीनस एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार गई थी । वह 2022 के बाद पहली बार यहां युगल वर्ग में खेल रही है।

End of Feed