FIFA World Cup 2022: मोरक्‍को ने किया बड़ा उलटफेर, बेल्जियम को 2-0 से हराया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 27, 2022, 09:33 PM IST

Morocco beat Belgium in FIFA World Cup 2022: मोरक्‍को ने रविवार को फीफा विश्‍व कप में बड़ा उलटफेर करते हुए बेल्जियम को 2-0 से हरा दिया।दिया। 2018 विश्‍व कप में तीसरे स्‍थान पर रही बेल्यिजम पर ग्रुप चरण से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। यह मोरक्को की 1998 के बाद विश्व कप में पहली और कुल तीसरी जीत है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोरक्‍को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया
  • मोरक्को की 1998 के बाद विश्व कप में पहली और कुल तीसरी जीत है
  • बेल्जियम पर ग्रुप चरण से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है

दोहा (कतर): मोरक्को ने रविवार को यहां विश्व कप में एक और उलटफेर करते हुए बेल्जियम को 2-0 से हरा दिया। इस हार से 2018 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम पर ग्रुप चरण में बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

morocco

मोरक्‍को ने बेल्जियम को हराकर बड़ा उलटफेर किया

स्थानापन्न अब्देलहामिद साबिरी ने 73वें मिनट में मोरक्को के लिये पहला गोल दागा। टीम के लिये दूसरा गोल जकारिया अबोखलाल ने स्टॉपेज टाइम में किया।

End of Feed