राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में नहीं भाग लेंगी भारतीय स्टार मीराबाई चानू, ये है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 6, 2023, 07:52 PM IST

भारत की स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू फिटनेस की वजह से अपनी ही मेजबानी में खेली जाने वाली राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप से बाहर हो गई हैं। वहीं जेरमी लालरिनुगा को भी कैंप से बाहर कर दिया गया है।

नई दिल्ली: भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव ने बताया कि ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू डेढ़ महीने पहले लगी जांघ की चोट से 95 प्रतिशत उबर चुकी हैं लेकिन अगले हफ्ते भारतीय सरजमीं पर होने वाली राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले पायेंगी।

Mirabai Chanu

मीराबाई चानू

95 प्रतिशत फिट हैं मीराबाई

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई अभी अमेरिका के सेंट लुईस में डॉक्टर होर्शिग के मार्गदर्शन में 65 दिन के रिहैबिलिटेशन में हिस्सा ले रही हैं लेकिन वह विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में शिरकत करेंगी। यादव ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया, 'मीराबाई को मामूली चोट लगी थी, वह इसके लिए सेंट लुईस में रिहैब में है। वह अभी 95 प्रतिशत फिट हैं और अच्छी ट्रेनिंग कर रही हैं।' उन्होंने कहा, 'करीब डेढ़ महीने पहले मीराबाई ने जांघ में परेशानी की शिकायत की थी। इसलिये हमने तुरंत ही उसे अमेरिका भेजने की तैयारी कर दी।'

End of Feed